January 21, 2026

सांसद खेल महोत्सव के निमित्त डीपीएस स्कूल में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

0
IMG_20251202_164634
Getting your Trinity Audio player ready...

हरिद्वार (देशराज पाल)। सांसद खेल महोत्सव के निमित्त विधानसभा रानीपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में विभिन्न खेलों वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, पिट्ठू, चम्मच दौड़ जैसे खेलों का आयोजन किया गया।लगभग 250 से अधिक बालक बालिकाओं ने इन खेलों में प्रतिभाग किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व राज्य मंत्री विमल कुमार, प्रधानाचार्य अनुपम जग्गा सहित जनप्रतिनिधियो ने शामिल होकर बालक बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार वितरण कर उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेलों का महत्व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, अनुशासन, टीम वर्क और जीवन कौशल के विकास में है। खेल हमें स्वस्थ रखते हैं, तनाव कम करते हैं आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाते हैं। यह सहयोग, अनुशासन और हार-जीत को स्वीकार करने जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल भी सिखाते हैं। फाइनल टीमें 22 दिसम्बर से 24 दिसंबर को होने वाली फाइनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।फाइनल प्रतियोगिताएं स्टेडियम रोशनाबाद में संपन्न होगी। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल परमिंदर सिंह, हीरा सिंह बिष्ट, संजीव चौधरी, लव शर्मा, रितु ठाकुर, पंकज कुमार, मनोज सिंह, विक्रम भुल्लर, कैलाश भंडारी, बिंदर पाल, लज्जाराम, अंशुल शर्मा, धर्मवीर सिंह, सूबे सिंह, मनोज कुमार, अरविन्द कुशवाह, पंकज बागड़ी, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page