मंगलौर में सड़क हादसा, जल लेने जा रहे गाजियाबाद के बाइक सवार की दर्दनाक मौत
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। तेज रफ्तार मेरठ डिपो की बस ने एक बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह ओमपाल उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र दयानंद निवासी वार्ड नंबर 6 शंकरपुरी गाजियाबाद अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 14 जीएल 8271 पर सवार होकर हरिद्वार जल लेने के लिए जा रहा था। बताया गया है कि बाइक सवार सुबह लगभग 8:00 बजे के करीब जैसे ही मंगलौर स्थित झबरेड़ा तिराहे के पास पहुंचा तो इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही उत्तर प्रदेश मेरठ डिपो बस संख्या यूपी 78 ए.टी. 6083 ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर गया। बाइक सवार को सड़क पर गंभीर हालत में पड़ा देख आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
