भगवानपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थान से देशी शराब के साथ दो तस्कर दबोचे
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। भगवानपुर पुलिस ने देसी शराब के साथ अलग-अलग स्थान से दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों तस्करों का विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने को तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा अभियान चलाये जा रहे। अभियान को सफल बनाने के क्रम में एसएसपी हरिद्वार द्वारा स्वंय भी अनेक रैली आदि निकाली जा रही है तथा अधिनस्त को ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर द्वारा अवैध कार्यो मे संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु विभिन्न टीमों को इस कार्य में लगाया गया तथा अलग-अलग क्षेत्र में नशा माफिया के विरुद्ध टास्क दिया गया। अभियान को सफल बनाने के क्रम में कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान अलग-अलग स्थान से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने रोबिन पुत्र रुपचन्द निवासी सिकन्दपुर भैंसवाल भगवानपुर को 56 ट्रैटा किन्नू मार्का मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया व बाबूराम पुत्र राजपाल निवासी रुहालकी दयालपुर भगवानपुर को 55 पाउच महबूबा मार्का देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस में दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। दोनों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में हे0कानि0 325 गीतम, कानि0 324 संजीव यादव, कानि0 24 रविन्द्र राणा, कानि0 1588 राहुल कुमार आदि शामिल रहे।
