टॉपर क्लासेस के रिवीजन टेस्ट में फर्स्ट, सेकंड, थर्ड रैंक लाने वाले छात्र सम्मानित
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/गाजियाबाद (देशराज पाल)। टॉपर क्लासेस इंस्टिट्यूट में रिवीजन टेस्ट में अच्छी रैंक लाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को टॉपर क्लासेस के फैकल्टी हेड द्वारा सम्मानित किया गया है। सम्मानित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फैकल्टी हेड राकेश कुमार ने कहा कि छात्र और छात्राएं अपनी मेहनत से ऊंचाइयों को छूने का दम भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करने से सफलता अवश्य मिलती है।
शनिवार को गाजियाबाद स्थित नियर लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास टॉपर क्लासेस इंस्टिट्यूट में इन दिनों रिवीजन टेस्ट चल रहे हैं। इन रिवीजन टेस्ट में बेहतरीन रैंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को समय-समय पर सम्मानित किया जाता है। इस तरह के सम्मान समारोह से छात्र-छात्राओं का हौसला और अधिक बुलंद होता है इसीलिए इस तरह के आयोजन किए जाते हैं। आज यानी शनिवार को टॉपर क्लासेस में मैथमेटिक्स रिवीजन टेस्ट में उदय पाल फर्स्ट रैंक, यशु सेकंड रैंक, अदिति थर्ड रैंक लाने वाले तीनों छात्रों को पेन और चॉकलेट देकर टॉपर क्लासेस हेड एवं इकोनॉमिक्स पढ़ाने वाले राकेश कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने तीनों छात्रों की प्रशंसा की और अन्य छात्रों को इनसे सबक लेकर आगे बढ़ने की बात कही। सम्मानित होने वाले छात्रों में काफी उत्साह देखा गया।
