December 15, 2025

मंगलौर पुलिस ने किया लैपटॉप लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

0
IMG_20251111_155747
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने लैपटॉप सहित अन्य सामान लूट कर ले जाने वाले लुटेरों को माल सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए दोनों आरोपी नशा करते हैं। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों का विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित आयुष शर्मा पुत्र राकेश शर्मा निवासी ग्राम हरजौली जट्ट द्वारा खुद के साथ अज्ञात दो मोटरसाइकिल सवार द्वारा लूटपाट कर लैपटाप आदि सामान लूट कर ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर पुलिस को दी थी। लूट की घटना की जानकारी लगने पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने बदमाशों की धर पकड़ के लिए प्रयास तेज किए। जिसमें मंगलौर पुलिस कामयाब की हुई और लूट के 8 घंटे के भीतर पुलिस ने दोनों लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने बताया दोनों आरोपी नशे के आदी हैं, नशे की लत पूरी करने के लिए दोनों आरोपियों ने मोटर साईकिल सवार पीड़ित की मोटरसाइकिल के आगे अपनी बाइक लगाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों लुटेरों के नाम राहुल कुमार मोहकम निवासी ग्राम मन्नाखेडी थाना मंगलौर हाल पता मौ0पुर जट्ट कोतवाली मंगलौर, गौतम कुमार पुत्र राकेश निवासी ग्राम मौहम्मदपुर जट्ट कोतवाली मंगलौर बताया है। पुलिस में उनके पास से लूट गया एक लैपटाप, एक बैग, एक पावर बैक,, घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्प्लेंडर  बिना नम्बर बरामद की है। बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज, कानि0 पंकज चौधरी, कानि0 सुधीर, कानि0 विक्रान्त, कानि0 सिकन्दर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page