December 15, 2025

केंद्रीय हाईकमान ने राजेंद्र चौधरी को दोबारा जिला अध्यक्ष बना फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

0
IMG_20251112_145930
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। कांग्रेस केंद्रीय हाईकमान ने एक बार फिर राजेंद्र चौधरी एडवोकेट को दोबारा महानगर रुड़की का जिला अध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राजेंद्र चौधरी के दोबारा जिला अध्यक्ष बनने की जानकारी लगते ही समर्थकों में भारी उत्साह। लोगों ने उनका फूल माला और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सबसे पहले सिविल लाइन शिव मंदिर पहुंचे और भगवान से आशीर्वाद प्राप्त कर गांधी वाटिका में महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वहीं उन्होंने चंद्रशेखर आजाद और नगर निगम स्थित भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। उन्हें बधाई देने के लिए सुबह से ही कांग्रेस जिला कैंप कार्यालय पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
मंगलवार की देर रात कांग्रेस केंद्रीय हाईकमान द्वारा उत्तराखंड में जिला अध्यक्षों के नाम की सूची जारी की गई। सूची में महानगर रुड़की जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट को दोबारा से हाईकमान ने विश्वास जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। राजेंद्र चौधरी एडवोकेट को दोबारा जिला अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी लगते ही समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उन्हें बधाई देने के लिए देर रात से ही फोन घन घनाने शुरू हो गए थे। सुबह से ही कांग्रेस जिला कैंप कार्यालय पर उन्हें बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ी रही। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस केंद्रीय हाई कमान ने उन्हें जो दोबारा महानगर जिला अध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है वह इसके लिए उनके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि पहले से ज्यादा दूसरी पारी में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में रुड़की में कांग्रेस का विधायक बनेगा इसके लिए उन्होंने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ ही पार्टी के विजन को आम जनता तक पहुंचने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार की जानकारी जनता को दी जाएगी और अब जनता भी भाजपा के असली चेहरे को पहचान रही है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में आम जनता भी भाजपा को सबक सीखने का काम करेगी। इस अवसर पर उनके साथ राजकुमार सैनी, संजय गुड्डू, भूषण त्यागी, मीर हसन, डॉ हरविंदर सिंह, राव शेर मोहम्मद, विकास त्यागी, चेयरमैन शमशाद, डॉ हरविंदर सिंह, ओमवीर सिंह मलिक, यासमीन खान, वीना आनंद, रिजवान अहमद, एड नितिन त्यागी, सुभाष चंद्र शर्मा, डॉ धीर सिंह सैनी, रेहाना बेगम, मिंटू जायसवाल मिंटू प्रधान, सुधीर चौधरी, एड राजा चौधरी, नीरज अग्रवाल, नन्द लाल यादव, विजय पाल सिंह, डॉ मीर अहमद, अश्विनी छाबड़ा, ईo शालिम मलिक, नीरज सैनी, सरदार जसविंदर सिंह फौजी, मोनू सैनी, मोहित त्यागी, अजय चौधरी, लवी त्यागी, कमल मित्तल, उम्मेद गाजी, मकसूद हसन, राजू, विनोद बाल्मिकी, बब्बू डबराल, शमीम मिस्त्री आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page