December 15, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला ब्रह्माकुमारीज प्रतिनिधिमंडल

0
IMG_20251111_130051
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज सबजोन केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी बीके मंजू दीदी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और उनका स्वागत करते हुए उन्हें ईश्वरीय सन्देश दिया।
ब्रह्माकुमारीज संस्था से जुड़े श्रीगोपाल नारसन ने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्माकुमारीज संस्था को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक संस्था बताते हुए ब्रह्माकुमारीज भाई बहनों द्वारा की जा रही रूहानी सेवाओं की तारीफ की।प्रधानमंत्री ने ब्रह्माकुमारीज भाई बहनों की कुशलक्षेम भी जानी और उनका अभिवादन स्वीकार किया।बीके मंजू दीदी ने उन्हें ब्रह्माकुमारीज के सेवा केंद्र पधारने का आमंत्रण भी दिया। प्रतिनिधिमंडल में ब्रह्माकुमारीज की हरिद्वार केंद्र प्रभारी बीके मीना दीदी व ब्रह्माकुमार सुशील भाई शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page