मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे एनएच-58 के अधिकारी
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। एनएच 58 के अधिकारी इतने लापरवाह है कि उन्हें मुख्यमंत्री के आदेशों की भी कोई परवाह नहीं है। जी हां एनएच 58 के अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेशों को भी ठेंगा दिखाते हुए साबित हो रहे हैं। इसको लेकर दुकानदारों ने भी जिलाधिकारी से मिलकर इन लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ शिकायत करने की बात कही है।
मंगलौर में एनएच 58 की सर्विस रोड पिछले काफी लंबे समय से खस्ताहाल हो रखी है। इस सर्विस रोड की हालत इतनी खराब है कि रोजाना यहां से गुजरने वाले राहगीर चोटिल हो रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी एनएच 58 के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दिवाली से पहले सभी सड़कों के पुनर्निर्माण और पैचिंग कार्य करने के आदेश संबंधित विभागीय अधिकारियों को साफ-साफ तौर पर दिए थे लेकिन शायद एनएच 58 मंगलौर के अधिकारियों को मुख्यमंत्री के आदर्शो की कोई परवाह नहीं है जिसके चलते ही काफी लंबे समय से सर्विस रोड खस्ताहाल होने के बावजूद भी एनएच 58 के अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। सर्विस रोड के पास स्थित दुकानदारों का भी कहना है कि यदि जल्द ही एनएच 58 के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान ना दिया तो वह इसकी शिकायत जिला अधिकारी मयूर दीक्षित से मिलकर करेंगे। दुकानदारों का आरोप है कि रोजाना राहगीर इस खस्ताहाल सड़क की चपेट में आकर चोटिल हो रहे हैं और इसके जिम्मेदार एनएच 58 के लापरवाह अधिकारी है और ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होना बेहद जरूरी है।
