शाकुम्बरी मारुति शोरूम के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद, दो चोर गिरफ्तार
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। दिल्ली रोड स्थित शाकुम्बरी मारुति शोरूम के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल को पुलिस ने बराबर करने के साथ ही दो चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों चोरों का विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित उदित चौधरी पुत्र विक्रम सिंह निवासी 531, पन्त विहार, गणेशपुर, रुडकी थाना गंगनहर के द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़ित की स्पेलन्डर प्लस रंग काला दिनांक 27.10.2025 को सुबह 10 बजे शाकुम्बरी आटोमोबाइल मारूति शोरूम, दिल्ली रोड, के बाहर पार्किंग से चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में E FIR पंजीकृत करायी थी। ईएफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस बाइक चोरों की तलाश के लिए प्रयास कर रही थी। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पकड़े गए चोरों ने पूछताछ में अपना नाम साहिल पुत्र मोहसीन निवासी ग्राम तेलीवाला पाडली गुर्जर इमरान डेरी के पास थाना गंगनहर उम्र 19 वर्ष, आरिस पुत्र मोहसीन निवासी ग्राम तेलीवाला पाडली गुर्जर बिलाल मस्जिद के पास थाना गंगनहर उम्र 18 वर्ष बताया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की मोटर साईकिल रजि0 न0 UP-12-BM 9138 बरामद की है। चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 ध्वजवीर सिह पंवार, कानि0 53 मनोज सिंह, कानि0 1419 प्रदीप डंगवाल आदि शामिल रहे।
