श्रेया फैशन स्टोर में आग लगने से हुआ था 10 से 12 लाख रुपए का नुकसान
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक स्टोर में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया था। बताया गया है कि एक तलाकशुदा महिला स्टोर चलाकर अपने दो बच्चों का लालन पालन कर रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंग नहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर गली नंबर 20 स्काई वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के ठीक सामने जूली सैनी ने बताया कि वह एक तलाकशुदा महिला है और उसने श्रेया फैशन स्टोर के नाम से दुकान कर रखी थी। इसी दुकान के चलते वह अपने दो बच्चों का लालन-पालन करती आ रही थी। लेकिन उसके ऊपर दुखो का पहाड़ उस समय टूट पड़ा जब शनिवार की रात लगभग 10:00 बजे स्टोर में आग लग गई। स्टोर में आग इतनी भीषण लगी थी कि देखते ही देखते स्टोर में रखा सारा फैशन का कपड़ा जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने स्टोर में लग रही आग पर काबू पाने का प्रयास भी किया था और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची थी लेकिन इसके बावजूद भी जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक लगभग 10 से 12 लख रुपए का सामान जलकर राख हो गया था। पीड़िता ने इसकी एक रिपोर्ट बनाकर संबंधित थाना कोतवाली को भी दी है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
