January 21, 2026

समाज में शांति और विश्वास कायम करने में मीडिया की अहम भूमिका:हरिभाऊ बागड़े

0
IMG_20250927_175215
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। ब्रह्माकुमारीज के मिडियविंग द्वारा आबू रोड के शांतिवन में आयोजित राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का शुभारंभ राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने दीप प्रज्वलन करके किया। इस अवसर पर देशभर से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, रेडियो और वेब मीडिया से जुड़े 1500 से अधिक पत्रकार, संपादक और संवाददाता उपस्थित रहे। चार दिवसीय इस महासम्मेलन का मुख्य विषय शांति, एकता और विश्वास रखा गया है।
मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि समाज में शांति और विश्वास कायम करने में मीडिया की अहम भूमिका रही है। उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र की जड़ों को सींचने वाला स्तंभ बताते हुए कहा कि चुनाव जाति नहीं, विचार और देशहित के आधार पर होने चाहिए। साथ ही उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की संस्कृति संरक्षण, नशामुक्ति और पर्यावरण जागरूकता जैसे प्रयासों की सराहना की। महासम्मेलन में ब्रह्माकुमारीज़ की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी ने कहा कि शांति हर मानव का स्वधर्म है। हिंसा और स्वार्थ की बढ़ती प्रवृत्तियों के बीच मीडिया को ऐसा कंटेंट देना चाहिए जो समाज को शांति और सकारात्मकता का अनुभव कराए। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल के विभागाध्यक्ष प्रो. संजय द्विवेदी ने पत्रकारों को भारत को देखने वाली आंखें बताते हुए जिम्मेदार और रचनात्मक पत्रकारिता की जरूरत पर बल दिया। वहीं कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय, रायपुर के पूर्व कुलपति डॉ. मानसिंह परमार ने कहा कि मीडिया के माध्यम से शांति का दीपक जलता है और ब्रह्माकुमारीज़ के प्रयासों को विश्वभर में फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया है। इस अवसर पर मीडिया विंग के अध्यक्ष बीके करुणा भाई, उपाध्यक्ष बीके सरला दीदी और राष्ट्रीय संयोजक बीके शांतनु भाई ने भी शांति, एकता, विश्वास के माध्यम से सकारात्मक पत्रकारिता के लिए पैरवी की। कार्यक्रम में डॉ. सोहिनी शास्त्री, पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजित पाठक सहित कई गणमान्य अतिथियों ने संबोधित किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज के अतिरिक्त महासचिव बीके मृतुन्जय भाई, बीके उषा बहन, विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के उपकुलपति डॉ श्रीगोपाल नारसन, रुड़की के वरिष्ठ पत्रकार देशराज पाल, मधुकर द्विवेदी, बीके निकुंज भाई,गुहय विज्ञान विशेषज्ञ गोपाल राजू, हरिद्वार से वरिष्ठ पत्रकार राधिका नागरथ, ज्ञानामृत के सम्पादक बीके आत्म प्रकाश भाई, ओमशांति मीडिया के सम्पादक बीके गंगाधर भाई आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page