छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई ने हरिद्वार जिले में लहराया जीत का परचम
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। केएलडीएवी डिग्री कॉलेज रुड़की, कलीराम राकेश विद्यालय चुड़ियाला में छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए। सभी पदों पर कांग्रेस पार्टी की छात्र संघ एनएसयूआई ने एक तरफा जीत का परचम लहराया। आपको बता दें कि पिछले दिनों रुड़की केएलडीएवी डिग्री कॉलेज प्रबंधन ने चुनाव नहीं कराने का फैसला लिया था जिसमें भाजपा के बड़े नेताओं का हस्तक्षेप बताया गया। लेकिन कांग्रेस ने चुनाव कराए जाने को लेकर लड़ाई लड़ी और चुनाव हुए तो कांग्रेस एनएसयूआई ने सभी को चौकाते हुए पूरे हरिद्वार जिले में जीत का परचम लहराया। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आशीष चौधरी ने जीत का श्रेय महानगर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी को दिया है। जीत कर आए छात्रों का गर्म जोशी से मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
शनिवार को हुए छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई समर्थित महिला दो प्रतिनिधि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि ओर कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुन लिए गए और शेष सभी पदों पर कांग्रेस पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कराई। इस चुनाव में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी ने महानगर कांग्रेस रुड़की अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के साथ मिलकर ऐसी रणनीति बनाई कि चारों तरफ एनएसयूआई उम्मीदवार जीत गए और एबीवीपी तथा कॉलेज प्रबंधन को हवा तक नहीं आने दी। चुनाव के सभी विजयी छात्रों को राजेंद्र चौधरी एडवोकेट अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर एवं दिल्ली कांग्रेस प्रभारी क़ाज़ी निजामुद्दीन विधायक मंगलौर ने आवास पर पहुंचे छात्रों को बधाई दी। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी के नेतृत्व में राजेन्द्र चौधरी के मार्गदर्शन में ओर सहयोगी साथी पूर्व एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष हिमांशु चौधरी, मुकुल प्रधान मुंडलाना, निशांत बैसला, शिवम् चौधरी, उज्ज्वल, अर्चित, शहाबुद्दीन राणा का विशेष सहयोग रहा।
केएलडीएवी डिग्री कॉलेज में विजयी छात्रों में अध्यक्ष सत्यम, उपाध्यक्ष सुहैल, सचिव पीयूष सैनी, सह सचिव प्रगति सैनी, कोषाध्यक्ष उद्दिशा सैनी, यूआर सिद्धार्थ राणा शामिल रहे।
