January 21, 2026

विशेष बच्चे समाज में दया भावना नहीं सहयोग की रखते हैं अपेक्षा:दीपम सेठ

0
IMG_20250926_104352
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। ज्योति विशेष स्कूल ऋषिकेश द्वारा श्री भारत मंदिर इंटर कॉलेज में अंतराज्यीय स्पोर्ट्स मीट का दो दिवसीय आयोजन किया गया। 13 स्कूलों सहित अनुश्रुति एकेडमी फॉर द डेफ, आईआईटी रुड़की के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लगभग 15 स्वर्ण पदक सहित 45 पदक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ स्कूल की ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया।
डांस प्रतियोगिता में भी द्वितीय स्थान प्राप्त कर अनुश्रुति ने अपना परचम लहराया। समापन अवसर पर उपस्थित पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि विशेष बच्चे समाज में दया भावना नहीं बल्कि सहयोग की अपेक्षा रखते हैं। आईआईटी के स्पोर्ट्स कोच लक्ष्मण यादव, राजेश ने आईआईटी स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में बच्चों को कठिन अभ्यास कराया। बधिर बच्चे खेल की बारीकियां को सिखाने में सफल रहे। मैनेजमेंट कमेटी, प्रधानाचार्य व हेमंत शर्मा के प्रयासों के फल स्वरुप बच्चे अंतराज्यीय प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक मेडल जीतकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाने में सफल रहे। प्रोफेसर टशी नौटियाल व प्रधानाचार्या विभूति सैनी ने बच्चों को पुरस्कृत कर सबका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page