January 16, 2026

थीथकी के युवाओं ने कर दिया कमाल, पंजाब आपदा पीड़ितों को पहुंचाई ढाई लाख रुपए की राहत राशि

0
IMG_20250927_113128
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल/राजपाल)। थीथकी क्वादपुर गांव के युवाओं ने एक ऐसी मिसाल कायम की है जिसे हर कोई करने का मादा नहीं रख सकता। जी हां युवाओं ने एक टीम बनाकर अपने गांव से ही धनराशि इकट्ठा की और उस राशि को पंजाब आपदा पीड़ितों के लिए स्वयं जाकर पहुंचाई। इतना ही नहीं इन युवाओं ने पंजाब के एक गांव में 10 परिवारों को स्वयं अपने हाथों से नगद धनराशि राहत राशि के रूप में प्रदान की। युवाओं का यह जज्बा देख गांव के लोग भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। क्षेत्र में उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम लग रही है। युवाओं की टीम का एक शानदार उद्देश्य भी है उन्होंने युवाओं को नशा छुड़ाने के लिए उन्हें प्रेरित करना और उनकी मदद करने का भी प्रण लिया है।
विधानसभा झबरेड़ा के ग्राम थीथकी क्वादपुर कोतवाली मंगलौर तहसील रुड़की के युवाओं ने कमाल कर दिया है। इन युवाओं की टीम ने गांव से ही पैसा इकट्ठा करके पंजाब आपदा पीड़ितों की मदद के लिए स्वयं जाकर राहत राशि को भिजवाया है। इन्होंने यह पैसा पंजाब के अमृतसर स्वर्ण मंदिर के ट्रस्ट में दो लाख रुपए पंजाब बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए नगद दिए। इतना ही नहीं इन युवाओं की टीम ने पंजाब के ग्राम कोटलीअंब अजनाला तहसील, जिला अमृतसर पंजाब में स्वयं जाकर 10 परिवारों को 5-5 हजार रुपए नगद अपने हाथों से दान दिए। युवाओं के टीम लीडर कुलदीप सालार जो कि थीथकी गांव के प्रधान भी है ने बताया कि उन्हें यह प्रेरणा गांव में बढ़ती नशाखोरी से मिली है। उन्होंने कहा की गांव के युवाओं को नशे से जागरूक करने का काम उनके टीम करेगी और उनके परिवार के लिए जो भी मदद होगी वह उसके लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया टीम का उद्देश्य यही है और कहा भी गया है कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। युवाओं की टीम में रोहित चौधरी ने कहा कि युवाओं को नशा छुड़ाने की जन जागरूकता की शुरुआत वह अपने गांव थीथकी क्वादपुर से ही करेंगे। पहले अपने गांव को नशा मुक्त करेंगे फिर अन्य गांव में जाकर नशे के खिलाफ लोगों को बड़े स्तर पर जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका यह मिशन यही नहीं थमने वाला आने वाले भविष्य में भी वह टीम के साथ मिलकर समाज के लिए गांव के लिए, जिले के लिए, प्रदेश के लिए और देश के लिए कुछ बड़ा करना चाहते हैं और वह उसे करके ही दिखाएंगे। युवाओं की टीम द्वारा जो यह सराहनीय कार्य किया गया है उसकी चर्चा पूरे गांव में ही नहीं बल्कि पूरे हरिद्वार जिले में हो रही है और सभी भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं।
युवाओं की टीम में रोहित चौधरी, मोंटी, कुलदीप सालार, संदीप, धर्मेंद्र, विकुल फौजी, मनजीत, बंटी, सार्थक, भारत, राजपाल धीमान, सिद्धार्थ, विशाल, बादल, अक्षित, लीलू बाबा, मधुर, वैभव, अरविंद उर्फ बबलू, बजरंगी, अर्जुन, नवोदित, सौरभ, सत्यम, अंकित शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page