स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविरो में क्षेत्र वासियों को मिल रहा लाभ: कल्पना
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/हरिद्वार (देशराज पाल) जनपद वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से शासन के निर्देशों के अनुपालन में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत आज स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, लण्ढ़ौरा में किया गया।


मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी कहा कि आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र वासियों को इसका लाभ मिल रहा है जिसमें सभी लोगों का सभी उपचार निःशुल्क किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लोगों को शिविर में पहुंच कर स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने को कहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह ने बताया कि आज आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविर में 379 व्यक्तियों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है तथा 16 व्यक्तियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान भी किया गया है तथा 07 दिव्यांग लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि आज आयोजित शिविर में जनरल सर्जरी के कुल 171 मरीज, बाल रोग के कुल 35 मरीज हड्डी रोग चिकित्सा के कुल 20 मरीज नाक, कान चिकित्सा के कुल 29 प्रसूती एवं स्त्री रोग के कुल 46 मरीज तथा जनरल ओ०पी०डी० के कुल 379 मरीज पंजीकृत हुये जिन्होने एक्स-रे, आर०के०एस० के०, ए०एन०सी०, आँखों की जाँच बाल रोग, दन्त चिकित्सा तथा विकलांग प्रमाण-पत्र आदि सुविधाओं का लाभ उठाया गया।
