UKSSSC परीक्षा सम्पन्न कराने को हरिद्वार पुलिस ने कसी कमर
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
हरिद्वार (देशराज पाल)। प्रस्तावित UKSSSC परीक्षा 2025 के सकुशल संपादन के लिए एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा दिए कड़े एवं स्पष्ट दिशा निर्देश में एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा द्वारा परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त फोर्स को पुलिस लाइन रोशनाबाद सभागार में ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
ड्यूटी पर नियुक्त समस्त पुलिस कर्मी समय से ड्यूटी प्वाइंट्स पर पहुँच जाए। परीक्षा के दौरान कोई भी गड़बड़ी मिलने पर तत्काल अपने उच्चाधिकारी को अवगत कराते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।परीक्षा केन्द्रों पर चल रही गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सादे वस्त्र में भी पुलिसकर्मी तैनात किये जाएं। परीक्षा केन्द्रों पर मोबाइल फोन अथवा किसी भी प्रकार की डिवाइस का प्रयोग न करें। परीक्षा केन्द्र में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश न करे। परीक्षा संपन्न होने तक केंद्र पर नियुक्त पुलिस बल सतर्कता के साथ अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर एसपी सिटी पंकज गैरोला, एएसपी/सीओ ज्वालापुर जितेंद्र चौधरी, एएसपी सदर निशा यादव, सीओ मंगलौर विवेक कुमार, सीओ रुड़की नरेंद्र पंत, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, सीओ यातायात व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।
