थाना पथरी पुलिस ने ड्रग्स फ़्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने को लगाई चौपाल
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
हरिद्वार (देशराज पाल)। थाना क्षेत्र पथरी के ग्राम अलावलपुर में पथरी पुलिस द्वारा एक बडी चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में सभी ग्रामवासियों को अवैध मादक पदार्थ के सेवन व नशे से होने वाले दुष्परिणाम, साइबर से संबंधित होने वाली धोखाधड़ी, ऑपरेशन कालनेमी के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई।
ग्रामवासियों, नव युवाओं को निर्देशित किया कि यदि कोई व्यक्ति नशे के कारोबारीयो की मदद करता हुआ भी पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गोष्ठी में मौजूद समस्त व्यक्तियों द्वारा नशा बेचने, करने वालो व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के सम्बन्ध में बताया गया। किसी भी व्यक्ति को अपना ओटीपी या अन्य जानकारी शेयर ना करने हेतु निर्देशित किया गया तथा किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में 1930 नंबर पर तत्काल सूचना देने हेतु निर्देशित किया गया।उपस्थित व्यक्तियों द्वारा व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु समस्किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में 1930 नंबर परयाओं पर ध्यान आकर्षित किया गया व सुझाव भी प्रस्तुत किए गए जिस पर गोष्ठी में मौजूद समस्त व्यक्तियों द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। चौपाल में गांव के लोगों के साथ-साथ युवाओं की भारी भीड़ देखी गई और सभी ने पुलिस की बातों पर अपना पूरा ध्यान से सुना और पुलिस को सपोर्ट करने का भी आश्वासन दिया।
