January 16, 2026

ज्वालापुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर महिला से हुई लूट का किया खुलासा

0
IMG_20250921_133204
Getting your Trinity Audio player ready...

हरिद्वार (देशराज पाल)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस में महिला से हुई लूट का खुलासा 24 घंटे के अंदर कर दिया है। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरे के पास से लूट का सामान भी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आमजन खुशी की लहर है।
कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत एक मोटर साईकिल सवार व्यक्ति ने पीछे से झपट्टा मारकर महिला के कान से कुण्डल लूट लेने के सम्बन्ध में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले कार्यवाही करते हुए कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मदद से गहन छानबीन करते हुए 24 घंटे के भीतर घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को नहर पटरी पर वाहन चैकिंग के दौरान घटना में प्रयुक्त बाइक व छीने गए कुंडल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से 2 कुण्डल पीली धातू (छिने हुए), घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर साईकिल स्पलेण्डर प्लस रंग सिल्वर नं0-UK-08-AP-8479 बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरे का नाम नसरत पुत्र खलील निवासी इक्कड कला थाना पथरी हरिद्वार उम्र-25 वर्ष बताया है। लूट का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में 30नि0 देवेन्द्र चौहान, हे0का0 242 हिमेश, का0 699 दिनेश, का0 09 रोहित बरोडिया, का0 514 मनोज डोभाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page