January 16, 2026

उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में 16 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपेगा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन

0
IMG_20250915_101426
Getting your Trinity Audio player ready...

देहरादून (देशराज पाल)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के आवाहन पर ग्रामीण अंचल के पत्रकारों की समस्याओं को लेकर आगामी 16 सितंबर को उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क़ो संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपेगा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री डॉ नरेश पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार प्रदेश के समस्त जनपदों की इकाइयों के जिला अध्यक्षों से आवाहन किया है कि जिला पदाधिकारी एवं तहसील पदाधिकारियों सहित सभी पत्रकार आगामी 16 सितंबर को सुबह 11 बजे अपने-अपने जिला मुख्यालयों पर पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपेंगे। उन्होंने ने बताया कि यह ज्ञापन ग्रामीण अंचल के पत्रकारों के हित को ध्यान में रखते हुए दिया जा रहा है जिसमें राज्य मुख्यालय लखनऊ में शासन की ओर से अन्य संगठनों की तरह, कार्यालय हेतु भवन आवंटित किया जाए, मान्यता प्राप्त पत्रकारों की तरह आयुष्मान भारत योजना के अनुसार लाभ मिले। ग्रामीण अंचल के पत्रकारों को शासन स्तर से बीमा योजना में शामिल किया जाए। ग्रामीण अंचल में लंबे समय से पत्रकारिता कर रहे 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पत्रकारों को बुजुर्ग ग्रामीण पत्रकार पेंशन का लाभ दिया जाए। ग्रामीण अंचल पत्रकारों पर प्राथमिक दर्ज होने से पूर्व जिला पुलिस के किसी राजपत्रित अधिकारी से जांच कराई जाए। जिला स्तरीय स्थाई पत्रकार समिति की भांति तहसील स्तर पर भी पत्रकारों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक नियमित की जाए। प्राकृतिक आपदा या दुर्घटना में मृत पत्रकार के परिजनों को किसान बीमा योजना की तरह लाभ दिया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध वसूली करने वाले फर्जी पत्रकारों की जांच कर उन पर कार्यवाही की जाए। इन्हीं सभी सात सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन शांतिपूर्वक ढंग से दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page