उत्तराखंड सरकार घोटाले में व्यस्त, बाबा रामदेव को अरबों रुपए की जमीन कौड़ियों के दाम सौंपी:राजेंद्र चौधरी
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश की राज्य सरकार एवं बाबा रामदेव का प्रदेश अध्यक्ष करण महारा एवं राष्ट्रीय प्रभारी कुमारी शैलजा, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा के निर्देशानुसार पुतला दहन किया गया। पुतला दहन देहरादून जिले के मसूरी में कई सौ बीघा जमीन जिसकी कीमत कई अरब रुपए है को कौड़ियों के दाम पर बाबा रामदेव को घोटाला करके दे दी गई और बहुत मामूली दर पर उक्त जमीन उन्हें लीज पर दी गई है जिसमें पुष्ट सूत्रों के अनुसार बड़ा भारी भरकम राशि का लेनदेन हुआ है। जिसकी जानकारी प्रदेश नेतृत्व को प्राप्त हुई है। उक्त घोटाले का संज्ञान लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष करण महारा द्वारा राज्य सरकार का एवं बाबा रामदेव एवं बालकिशन का पुतला दहन के निर्देश जारी किए गए थे जिसको लेकर आज पुतला दहन किया गया।
राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की 1 इंच भूमि भी बर्बाद नहीं होने दी जाएगी कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड राज्य के खनन,भूमि एवं प्राकृतिक संपदाओं की रक्षा के लिए कृत संकल्प है और भाजपा की सरकार यह समझ चुकी है कि 2027 में उसकी विदाई हो रही है। इसलिए वह उत्तराखंड राज्य के प्राकृतिक संसाधनों को पूंजीपतियों के हाथों में बेचकर रुपया डकार कर भागने की फिराक में है। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि वह प्रेस के माध्यम से उक्त प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह सरकार सीबीआई जांच के आदेश नहीं करती है तो आने वाले समय में जब कांग्रेस की सरकार आएगी तो एसआईटी गठित कर इन घोटालेबाजों को जेल भेजने का काम कांग्रेस की सरकार करेगी। राजेंद्र चौधरी ने राज्य सरकार से उक्त जमीन आवंटन को तत्काल निरस्त करने की मांग की। इस अवसर पर जिला महामंत्री मोहित त्यागी ने भी उक्त घोटाले की निंदा करते हुए कहा कि यह तो कुछ भी नहीं है इससे बड़े-बड़े घोटाले सरकार में हो रहे हैं। इस अवसर पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आशीष चौधरी सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूषण त्यागी, पूर्व पार्षद संजय गुड्डू, पार्षद फजलुर रहमान छोटा, युवक कांग्रेस रुड़की अध्यक्ष उज्वल सिंह, जिला महामंत्री राजा चौधरी, मदनपाल सिंह भडाना, सुधीर चौधरी, सुभाष, अजय चौधरी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, लवी त्यागी, विशाल सहगल, मिंटू कुमार नंदलाल यादव, मोहित कुमार एडवोकेट, अर्चित सैनी, विकास पवार, सभासद एवं युवक कांग्रेस नेता शहाबुद्दीन राणा, नितिन त्यागी एडवोकेट, सुभाष चंद्र शर्मा, प्रमोद दरिया उम्मेद गाजी, ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी, मेलाराम प्रजापति, नीरज अग्रवाल, शाहिद खान, गुल्लू राणा, आशु, हाशिम, अनुज आदि मौजूद रहे।
