कृष्णा नगर के लोगों में भारी आक्रोश, निकाली जल भराव विरोध रैली
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। कृष्णा नगर के लोगों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब भारी संख्या में कृष्णा नगर के लोग अपने घरों से बाहर निकल कर पार्षद, मेयर और सरकार के खिलाफ हमलावर हुए। लोगों ने जल भराव विरोधी रैली निकालते हुए जमकर नगर निगम के अधिकारी और पार्षद तथा मेयर के खिलाफ नारेबाजी की। कृष्णा नगर के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि कृष्ण नगर से जल्द समस्या का समाधान नहीं होता तो वह लोग टैंकरों में यहां का गंदा पानी भरकर नगर निगम के अधिकारी और नेताओं के घरों में भरने का काम करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं नगर निगम अधिकारी और भाजपा के नेताओं की होगी।
रविवार शाम के समय कृष्णा नगर के लोग बड़ी संख्या में हाथों में बैनर पोस्टर लेकर नगर निगम अधिकारी, नगर निगम पार्षद, मेयर और भाजपा सरकार के खिलाफ हमलावर हुए। लोगों ने जल भराव विरोधी रैली जल भराव के बीच ही निकाली। कृष्णा नगर के लोगों का आरोप है की लगभग एक माह का समय हो गया है और कृष्णा नगर में जल भराव से निषाद दिलाने के लिए जनता को केवल मूर्ख बनाया जा रहा है। कृष्णा नगर से पानी निकालने के लिए टैंकर घूम रहे हैं लेकिन पानी भी उन टैंकरों की तरह ही यहां पर घूमता दिखाई दे रहा है। कृष्णा नगर में जल भराव के कारण लोगों को जहां बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं यहां के मेयर और पार्षद तथा नगर निगम अधिकारी और मेयर मुकदर्शक बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह सारा इलाका भाजपा का है और यहां से बड़ी संख्या में भाजपा को वोट मिलती है लेकिन इसके बावजूद भी जनता जल भराव की समस्या से बेहद परेशान है जो कि बेहद निंदनीय है। गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गूंगी सरकार और बेहोश निगम ने यदि जल भराव की समस्या का समाधान नहीं किया तो यहां का गंदा पानी टैंकरों में भरकर उनके घरों में भरा जाएगा ताकि उन्हें भी अहसास हो इस गंदे पानी में रहने का। इस दौरान जलभराव विरोधी रैली निकालने में भारी संख्या में कृष्णा नगर के लोगों की भारी भीड़ शामिल रही।
