August 25, 2026

गणेश विसर्जन की खुशी मातम में बदली, परिजनों में मचा कोहराम

0
IMG_20250718_190945
Getting your Trinity Audio player ready...

हरिद्वार (देशराज पाल)। भगवान गणेश विसर्जन की खुशी उस समय मातम में बदल गई जब युवक पैर फिसलने से गंगा में बह गया। पुलिस ने देर रात्रि तक गंगा में लापता युवक की तलाश के लिए अभियान चलाया लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। उधर युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निखिल गुप्ता निवासी संदेश नगर कनखल हरिद्वार अपने दोस्तों के साथ देर शाम के समय गणेश भगवान का विसर्जन करने के लिए गंगा किनारे राजघाट पहुंचा था। बताया गया है कि युवक अपने दोस्तों के साथ भगवान गणेश विसर्जन को लेकर बाद उत्साहित था और गणेश भगवान विसर्जन करने के दौरान पैर फिसलने से अचानक से वह पानी के तेज बहाव में बहने लगा। निखिल को गंगा में बहता देख दोस्तों ने शोर मचाने के साथ ही उसे बचाने का प्रयास भी किया लेकिन वह गंगा में पानी के तेज बहाव के कारण पानी में बहता चला गया। यह सब कुछ दोस्तों की आंखों के सामने हुआ और उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। युवक के गंगा में बह जाने की जानकारी लगने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया। पुलिस के सर्च अभियान चलाए जाने के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। गंगा में पानी का तेज बहाव और अंधेरा ज्यादा हो जाने के कारण सर्च अभियान रोकना पड़ा। उधर युवक के परिजनों को जब उसके गंगा में बह जाने की जानकारी लगी तो तभी से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page