शिक्षकों की विचार गोष्ठी लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल सभागार में संपन्न
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। डॉ रवींद्र शुक्ल अध्यक्ष हिंदी साहित्य भारती एवं पूर्व शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की अध्यक्षता में शिक्षकों की एक विचार गोष्ठी लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल रुड़की के सभागार में संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि राम निवास शुक्ल पूर्व संयुक्त निदेशक भाषा संस्थान भारत सरकार एवं विशिष्ट अतिथि डॉ आनंद भारद्वाज शिक्षा निदेशक संस्कृत शिक्षा उत्तराखंड भी उपस्थित रहे।
बैठक में शिक्षा के वर्तमान परिदृश्य एवं शिक्षकों की चुनौती पूर्ण भूमिका पर विचारों के आदान-प्रदान के माध्यम से वृहत चर्चा हुई। हिंदी भाषा के उत्थान एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण विषय पर भी विस्तृत विचार मंथन हुआ। डॉ रवींद्र शुक्ल ने शिक्षा के संदर्भ में अपने पुराने अनुभवों को भी साझा करते हुए, नई पीढ़ी को उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर साहित्यकार राम शंकर सिंह ने डाॅ रवींद्र शुक्ल तथा डाॅ राम निवास शुक्ल को अपनी दो पुस्तकें वही प्रिय गीत हैं मेरे और मगर कुछ भूल रहे हैं भी भेंट किया, शिक्षाविद डॉ राजकुमार उपाध्याय ने भी अपनी पुस्तक संस्कार भारती का यात्रा वृतांत अतिथि द्वय को भेंट किया। विचार गोष्ठी में नरेंद्र आहूजा, समय सिंह सैनी, मनीष श्रीवास्तव, राजीव कपिल, राजेश सैनी, जितेन्द्र सिंह पुंडीर, अशोक शर्मा आर्य, जगपाल उपाध्याय, दीपा कौशिक, नीलम रहेजा, सत्येंद्र कुमार, शैलेंद्र गौड़, सचिन कुमार, सुधांशु वत्स, अरविंद शर्मा आदि बहुत से शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
