ढाई साल के मासूम को सरकारी अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर छोड़कर माता-पिता फरार
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस तलाश में जुटी माता-पिता की*
रुड़की (देशराज पाल)। मानवता को तार तार करते हुए एक और मामला प्रकाश में आया है। एक माता-पिता अपने ढाई साल के मासूम को सरकारी अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर छोड़कर फरार हो गए। मामले में सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर माता-पिता की तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रुड़की के सरकारी अस्पताल इमरजेंसी के बाहर उस समय भीड़ लग गई जब अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर एक ढाई साल का मासूम रोता बिलखता हुआ दिखा। इसी दौरान इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर मौके पर पहुंचे और मासूम को लेकर इमरजेंसी में पहुंचे। बताया गया है कि पहले तो डॉक्टरों ने आसपास उसके माता-पिता की काफी तलाश की लेकिन काफी देर बाद तक भी जब उनका कुछ पता नहीं चल पाया तो मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। बताया गया है कि मासूम बालक की दिमागी हालत ठीक नहीं है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बालक के माता-पिता की तलाश करने में जुटी है।
