आईआईटी रुड़की का 25वाँ दीक्षांत समारोह 5 को, 2614 को मिलेंगी डिग्रियां
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की का 25वाँ दीक्षांत समारोह 5 सितंबर को धूमधाम से होगा। 2614 छात्र-छात्राओं को दी जाएगी डिग्रियां। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह होंगे। दीक्षांत समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
मंगलवार आईआईटी के सीनेट हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में संस्थान निदेशक केके पंत ने बताया कि 25वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जितेंद्र सिंह होंगे। उनके साथ प्रोफेसर डॉक्टर निर्मलजीत सिंह कलसी (सेवानिवृत आईएएस) कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिशासक परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर वीवीआर मोहनरेडी करेंगे। वहीं दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि संस्थान के एल्युमिनाई और विद्युत मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल दीक्षांत समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे। उन्होंने बताया इस वर्ष 2614 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां दी जाएंगी। जिनमें 1267 स्नातक स्तर पर, 847 स्नातकोत्तर स्तर पर एवं 500 छात्र छात्राएं पीएचडी के शामिल हैं। इसमें 24 प्रतिशत यानी 602 छात्राएं जिसमें 178 पीएचडी छात्राएं है। इनमें 70 छात्र छात्राएं विदेशी भी शामिल हैं।
