लक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन शराबी चालकों के वाहन सीज, 21 के चालान
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/लक्सर (देशराज पाल)। लक्सर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले आधा दर्जन के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही उनके वाहन भी सीज किए। पुलिस ने इस दौरान 21 के चालान भी काटे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी को यातायात नियमों के प्रति गंभीर करने एवं लापरवाही के चलते होने वाली वाहन दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए राज्य स्तर पर चलाए जा रहे अभियान के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अगुवाई में निरंतर कार्यवाही कर रही है। इसी के चलते कार्यवाही बीती रात कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा की गई है जहां यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को चैक किया गया। देर रात की गई इस कार्यवाही के दौरान पुलिस ने 6 वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाये जाने पर एमवी एक्ट में पुलिस हिरासत में लेकर वाहनों को सीज किया। पकड़ में आए चालको के लाइसेन्स निरस्तिकरण की कार्यवाही भी की जा रही है। इसके पुलिस ने 21 यातायात नियम उल्लंघनकर्ताओं से 19 हजार का जुर्माना भी वसूला है जिनके चालान काटे गए। शराब पीकर वाहन चलाने वालों में सद्दाम पुत्र सुबरात निवासी पीपली कोतवाली लक्सर उम्र 21 वर्ष, अक्षय पुत्र जय सिंह निवासी पुरनपुर कोतवाली रानीपुर उम्र 24 वर्ष, नितिन पुत्र यशपाल निवासी इस्माइपुर कोतवाली लक्सर उम्र 32 वर्ष, इस्लाम पुत्र महमूद निवासी सुल्तानपुर लक्सर, मोनू पुत्र किशन निवासी गोविन्दगढ थाना पथरी उम्र 30 वर्ष, रोहित पुत्र सोमपाल निवासी पुरनपुर कोतवाली रानीपुर उम्र 32 वर्ष बताया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 नवीन चौहान, उ0नि0 दीपक चौधरी, उ0नि0 हरीश गैरोला, उ0नि0 आशीष भट्ट, कानि0 किशोर नेगी, कानि0 गंगा सिंह, कानि0अनूप पोखरियाल आदि शामिल रहे।
