February 13, 2026

अमर बलिदानियों के त्याग के कारण ही हमें उत्तराखंड राज्य की प्राप्ति हुई:धामी

0
IMG_20250901_153852
Getting your Trinity Audio player ready...

देहरादून (देशराज पाल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीद स्थल, खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित किया और वहां उपस्थित महानुभावों को हिमालय की रक्षा हेतु शपथ भी दिलवाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा गोलीकांड ने उस समय मेरे जैसे अनेक युवाओं के भीतर एक ज्वाला प्रज्वलित की, जिसने हमें उत्तराखंड के अधिकारों की लड़ाई के लिए प्रेरित किया। हमारे अमर बलिदानियों के त्याग और संघर्ष के कारण ही हमें उत्तराखंड राज्य की प्राप्ति हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों से किए गए वादे को पूरा करते हुए उन्हें व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया है और हम उनके सपनों के अनुरूप नव्य-दिव्य उत्तराखण्ड के निर्माण हेतु निरंतर कार्यरत हैं। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट सहित अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page