खेल हमारे स्वस्थ जीवन के लिए अत्यन्त लाभदायक: अमरदीप
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। आनन्द स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 37वीं क्षेत्रीय योगासन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2025 का समापन में मुख्य अतिथि कर्नल गुरूमेन्द्र गिरी, डा0 अनिल शर्मा, रविन्द्र मोहन शर्मा एवं अमरदीप सिंह ने माँ सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।
योगासन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 266 छात्र -छात्राओ ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओ ने अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। योगासन में क्षेत्रीय स्तर पर सरस्वती विद्या मन्दिर साहिबाबाद ने प्रथम स्थान, सरस्वती विद्या मन्दिर हापुड़ ने द्वितीय स्थान एवं सरस्वती विद्या मन्दिर गाजियाबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस में मेरठ प्रान्त प्रथम, ब्रज प्रान्त द्वितीय एवं उत्तराखण्ड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डा0 अनिल शर्मा तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह ने विजेता खिलाडी छात्रों को मेडल एवं ट्रॉफी से पुरस्कृत व सम्मानित करते हुए कहा कि हार और जीत से बड़ी है खेल भावना। खेलते समय सफलता का प्रयास, सच्चे मन, कठिन अभ्यास, ईमानदारी और पूर्ण निष्ठा के साथ किया जाना चाहिए। खेल हमारे स्वस्थ जीवन के लिए अत्यन्त लाभदायक है। खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास के साथ-साथ खिलाडी मिलजुल कर टीम भावना से कार्य करने की प्रेरणा पाते है। विद्यालय की प्रबन्ध समिति की ओर से सभी सम्मानित विजेता खिलाडियों को शुभकामनायें और आशीर्वाद प्रेषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मोहन सिंह मटियानी, विंग प्रभारी जसवीर सिंह पुण्डीर, योग प्रभारी तिलक राम चौहान एवं संध्या पालीवाल, टेबल टेनिस प्रभारी मनोज कुमार, संजीव कुमार, सहित शिक्षक शिक्षिकाऐं उपस्थित रहे।
