पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार हुआ लूट का आरोपी गिरफ्तार
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान फरार हुए लूट के आरोपी के साथी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए साथी से लूट की चेन बरामद करने का दावा किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली गंगनहर क्षेत्रान्तर्गत निवासरत महिला ने पीरबाबा कालोनी नहर पटरी पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात दो व्यक्ति द्वारा पीड़िता की सोने की चैन लूटकर फरार हो गए थे। मामले पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। तीन दिन पूर्व सोनाली पार्क के पास चैकिंग कर रही पुलिस की मोटरसाइकिल सवार दो की मुठभेड हो गई थी। पुलिस ने एक आरोपी बादल को गिरफ्तार किया था जिससे छीनी गयी चैन बेचकर हिस्से में आयी नगदी बरामद की थी। इस दौरान इसका साथी रितिक मौके से फरार हो गया था। पुलिस टीम ने फरार आरोपी को सोनाली पार्क के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने उसके कब्जे से पुलिस पार्टी पर फायर के दौरान इस्तेमाल किया गया तमंचा व महिला से छीनी गयी चैन भी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का नाम ऋतिक पुत्र राजेश निवासी ग्राम दगडोली थाना नागल जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी शक्ति विहार थाना गंगनहर रुड़की बताया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी तमन्चा, एक जिन्दा कारतूस, एक पीली धातु की चैन व एक मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया है। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में व0 उ0नि0 लोकपाल परमार, उ0नि0 सूरत शर्मा, हेकानि0 युनुस बेग, हेकानि0 नूर हसन, कानि0 प्रदीप डंगवाल आदि शामिल रहे।
