January 18, 2026

श्रीकृष्ण लीला कमेटी मंगलौर ने किया करतार सिंह भडाना को सम्मानित

0
IMG_20250901_140413
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। श्रीकृष्ण लीला कमेटी मंगलौर के पदाधिकारी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता करतार सिंह भडाना को सम्मानित किया है। कमेटी पदाधिकारी ने कहा कि करतार सिंह भडाना समाजसेवी होने के साथ-साथ धार्मिक भी है और भगवान के प्रति उनकी गहरी आस्था है।
रविवार दोपहर बाद श्रीकृष्ण लीला कमेटी मंगलौर के अध्यक्ष विनोद सचदेवा अपने तमाम पदाधिकारी के साथ भाजपा नेता करतार सिंह भड़ाना के नारसन स्थित कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा नेता करतार सिंह भडाना को राधा कृष्ण स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कमेटी अध्यक्ष विनोद सचदेवा ने कहा कि आज राधा अष्टमी भी है और भाजपा नेता को राधा कृष्ण का प्रतीक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया जो कि अपने आप में बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्णा लीला कमेटी मंगलौर द्वारा 6 दिवसीय श्रीकृष्ण लीला का भव्य आयोजन किया गया था। स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करने वालों में प्रेमचंद कश्यप, रामकुमार शर्मा, हरीश भारद्वाज, गब्बर सिंह रावत, विकास शर्मा एडवोकेट, शुभम सचदेवा, संदीप प्रधान टिकोला, सोम प्रकाश, सुधीर प्रधान खेड़ाजट, उमेंद्र पाल शारदा आदि कमेटी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page