शाबाश कलियर पुलिस: महिला से गैंगरेप करने वाले 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार, एक फरार
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/कलियर (देशराज पाल)। एसएसपी हरिद्वार के सख्त निर्देश के बाद कलियर पुलिस ने मात्र 6 घंटे के अंदर गैंगरेप से पर्दा उठाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गैंगरेप में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है तो एक फरार की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रात्रि समय 2.48 बजे ग्राम सोहलपुर के पास स्कूल के अन्दर पांच लड़कों द्वारा मिलकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को हुई थी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए थानाध्यक्ष कलियर द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए बिना देरी के घटनास्थल पर पहुंचकर सर्वप्रथम पीडिता का रैस्क्यू किया।पीडिता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना पिरान कलियर मुकदमा दर्ज किया गया और पीडिता को मेडिकल परीक्षण हेतु सिविल अस्पताल रूडकी भेजा गया।एसएसपी हरिद्वार ने घटना की निष्पक्ष जाँच करते हुए दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि शनिवार को उसका परिचित अनीश अहमद पुत्र अजीज अहमद निवासी ग्राम इनायतपुर थाना भगवानपुर उसे अपने साथ शराब लेने के लिए सोहलपुर ठेके पर लेकर गया था जहां पर अनीश को हिमांशु सैनी उर्फ लड्डू पुत्र मुनीश कुमार सैनी निवासी हद्दीपुर थाना कलियर मिला उसके पश्चात दोनों ने शराब खरीदी जिसके बाद दोनों लोग मुझे पास के ही एक स्कूल में लेकर गए जहां पर तीन लोग जिनमें रजत पुत्र जगपाल निवासी ग्राम सोहलपुर थाना पिरान कलियर उम्र 30 वर्ष, नीरज पुत्र सतपाल निवासी ग्राम सोहलपुर थाना पिरान कलियर उम्र 48 वर्ष, रजत पुत्र जगपाल निवासी ग्राम सोहलपुर थाना पिरान कलियर उम्र 30 वर्ष व एक अन्य मिले जिनके द्वारा मुझे शराब पिलाई और उसके बाद इन सभी ने बारी बारी मेरे साथ सामूहिक कुकर्म किया। बाद में मुझे रात्री में स्कूल में ही छोड कर भाग गये जिसकी सूचना मेरे द्वारा डायल 112 दी गई। पुलिस ने महिला से जानकारी जुटाने के बाद आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर चारों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया गया है। पुलिस फरार की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, व0उ0नि0 बबलू चौहान, उ0नि0 उमेश कुमार, उ0नि0 विशाखा असवाल, अ0उ0नि0 पुष्कर सिंह चौहान, अ0उ0नि0 राम अवतार, हे0का0 सोनू कुमार, का0 भूपेन्द्र सिंह, का0 आविद अली, जितेन्द्र कुमार, चालक नीरज कुमार आदि शामिल रहे।
