January 16, 2026

पिता से हाथापाई में शराबी बेटे की चाकू लगने से हो गई थी मौत

0
IMG_20250824_182303
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/कलियर (देशराज पाल)। शराब पीकर पैसे को लेकर पिता के साथ हाथापाई करने वाले बेटे की चाकू लगने से मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व सोनू पुत्र राजपाल निवासी माण्डूवाला थाना फतेहपुर सहारनपुर द्वारा थाना पिरान कलियर पर तहरीर दी गई कि उसके पिता घसीटा पुत्र मेहरचन्द निवासी ग्राम रांघडवाला, थाना कलियर ने अपने पुत्र सन्नी की हत्या कर दी है। पुलिस में तहरीर के आधार पर थाना पिरान कलियर में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया और थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा पर शव को पोस्टमार्टम के लिए लड़की के सरकारी अस्पताल भिजवाया। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि मृतक सन्नी पिछले कई वर्षों से शराब पीने का आदी था और आये दिन परिवारजनों से मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी उसने शराब के लिए पैसे मांगे और पैसे न देने पर पिता से हाथापाई की। इसी हाथापाई में सन्नी को चाकू लग गया और उसकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने पिता के खिलाफ गैर इरादातन हत्या मुकदमा दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पिता का नाम घसीटा पुत्र मेहरचन्द उम्र 59 निवासी ग्राम रांघडवाला, थाना कलियर, हरिद्वार बताया है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, व0उ0नि0 बबलू चौहान, उ0नि0 उमेश कुमार, चौकी प्रभारी इमलीखेड़ा, अ0उ0नि0 पुष्कर सिंह चौहान, हे0का0 बबलू कुमार, हे0का0 जमशेद अली, थाना पिरान कलियर, का0 भादूराम, का0 आविद अली आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page