अशोक नगर में श्री रामलीला का शुभारंभ:हनुमान जी का किया ध्वज स्थापित
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

*बैंड-बाजों की धुन पर झूमे राम भक्त, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र*
*ट्रस्ट लगातार धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कर रहा कार्य: सतीश नेगी*
*अर्जुन सिंह तड़ियाल ने बताया 6 अक्टूबर से शुरू होगा श्री रामलीला का मंचन*
रुड़की (देशराज पाल)। अशोक नगर में श्री रामलीला के मंचन को लेकर मंगलवार को विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ हनुमान जी की पावन ध्वजा स्थापित की गई। इस अवसर पर राम भक्तों एवं रामलीला आयोजकों में विशेष उत्साह देखने को मिला और बैंड-बाजों की धुन तथा जय श्रीराम एवं हर-हर वीर बजरंगी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
मंगलवार अशोक नगर नियर शिव चौक स्थित 6 अक्टूबर 2026 से श्री रामलीला का मंचन शुरू होगा, जिसको लेकर पिछले करीब कई दिनों से कलाकारों द्वारा रिहर्सल की जा रही है। ध्वजा स्थापना से विजयनगर व न्यू भारत कॉलोनी, भारत कॉलोनी में पंडित विक्रम कुलाश्री के आवास से ध्वजा यात्रा प्रारंभ हुई, जो बैंड-बाजों के साथ विभिन्न मार्गों से होते हुए अशोक नगर, शिव चौक एवं बूचड़ी फाटक के पास स्थित रामलीला मैदान पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह क्षेत्रवासियों ने राम भक्तों एवं ट्रस्ट पदाधिकारियों का स्वागत किया।
देवभूमि श्री राम धार्मिक एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं राम भक्तों ने पूरे उत्साह के साथ ध्वजा यात्रा में सहभागिता की। पंडित चंद्रमोहन कुलाश्री ने मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ हनुमान जी की पावन ध्वजा की स्थापना कराई। ट्रस्ट के अध्यक्ष अर्जुन सिंह तड़ियाल, संरक्षक राजेंद्र सिंह रावत एवं अध्यक्ष विक्रम कुलाश्री ने बताया कि नगर में 6 अक्टूबर से श्री रामलीला का भव्य मंचन प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कारों एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
नगर पंचायत ढंडेरा अध्यक्ष सतीश सिंह नेगी ने ट्रस्ट के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ट्रस्ट लगातार धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य कर रहा है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी में अपनी संस्कृति, परंपराओं एवं सनातन मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। ट्रस्ट महासचिव जगदीश नेगी ने बताया कि पिछले 16 वर्षों से ट्रस्ट की ओर से नगर में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। पूर्व वर्षों में भारत कॉलोनी में रामलीला का आयोजन होता था, लेकिन इस बार स्थान की समस्या के कारण अशोक नगर में बूचड़ी फाटक के पास स्थित मैदान में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। कार्यकारी अध्यक्ष दिगंबर सिंह नेगी, रामलीला संयोजक राजेंद्र सिंह रावत, निदेशक बलबीर सिंह रावत, सह-निदेशक हरेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद खंकरियाल एवं सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामलीला के आयोजन में क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। रामलीला के मंचन को लेकर क्षेत्र में अभी से उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है।
इस अवसर पर अर्जुन सिंह तड़ियाल, बलबीर सिंह रावत, सतीश सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह रावत, जगदीश नेगी, हरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह राणा, दिगंबर सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, दिनेश चंद पांडे, गोपाल सिंह, विक्रम कुलाक्षी, विनोद जखवाल, सुदर्शन डोबरियाल, आनंद सिंह रावत, मुकेश सिंह बिष्ट, चिंतामणि जखवाल, प्रियांशु, रितु, आयुष बिष्ट, अतुल रोथान, हरदीप राणा, रिया, मनीषा, सृष्टि, गरिमा, अक्षीत, लक्ष्मी गुसाईं, रंजना गैरोला, दीपा नेगी, सरोज भट्ट, उर्मिला सेमवाल, शशि नेगी, रजनी कुलाक्षी, मुन्नी तड़ियाल, सुनील नेगी, नरेंद्र गुसाईं, महादेव पांडे, कमलेश्वर प्रसाद, कुलाक्षी, चंद्र बल्लव बड़थ्वाल, मनोज बर्थवाल, खुशीराम बगवाल, मेघा सिंह चौहान, विमल बहुखंडी, नागेंद्र दुमागा आदि राम भक्त उपस्थित रहे।
