January 16, 2026

कांवड़ यात्रा में बेहतरीन काम करने वाले नगर पालिका मंगलौर के अधिकारी और कर्मचारियों को किया सम्मानित

0
IMG_20250824_102746
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। कांवड़ यात्रा 2025 को सकुशल संपन्न कराने में अपना सहयोग देने वाले नगर पालिका मंगलौर के अधिकारी और समस्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है। सम्मान समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी और अधिशासी अधिकारी नौशाद हसीन को पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
शनिवार को शाम के समय मंगलौर नगर पालिका में आयोजित सम्मान समारोह में हिंदू जागरण मंच के नगर संयोजक आलोक शर्मा एवं सहसंयोजक नरेश धीमान, रवि कुमार, विजय कुमार, अनिल मल्होत्रा, सुशील गौतम, घनश्याम शर्मा, लेखराज सैनी, हुमेंद्र पाल शारदा, डॉक्टर अशोक पांडे मंडल अध्यक्ष लंढौरा द्वारा कांवड़ यात्रा 2052 को सकुशल संपन्न करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नगर पालिका के अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी नौशाद हसीन सहित समस्त नगर पालिका के कर्मचारियों को पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page