January 16, 2026

भगवानपुर चंदनपुर लंढौरा क्षेत्र में मंगलौर पुलिस का छापा, डेढ कुंतल मांस बरामद

0
IMG_20250731_121040
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की, मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल) मंगलौर कोतवाली पुलिस इन दिनों सर्तक होती दिखायी दे रही है। इसी का नतीजा है कि पुलिस अपराधियों को तुरन्त पकड कर हल्का सा सबक तो सिखा रही है। यह बात अलग है कि चाहे मामले बड़े हों लेकिन मंगलौर पुलिस की कार्रवाई नाममात्र की। इसको लेकर स्थानीय जनता में भी पुलिस के प्रति रोष उत्पन्न हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अभी हाल ही में हुई कई घटनाओं में पुलिस द्वारा आरोपियों पर सख्त कार्रवाही न कर नाममात्र की कार्रवाही की गयी। वहीं मंगलौर पुलिस द्वारा छापामार कार्रवाई में गोकशी करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद करने के साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जबकि उसके साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में कामयाब रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली पुलिस को भगवानपुर चंदनपुर लंढौरा क्षेत्र में गोकशी करने की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही मंगलौर पुलिस के दारोगा मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा की कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। गोतस्करों ने पुलिस को अपनी ओर आता देख वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने भाग रहे गोतस्करों की घेराबंदी करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस के हाथ एक ही गोतस्कर लग पाया। पुलिस गोतस्कर को लेकर अपने साथ कोतवाली आ गयी। पुलिस ने छापामारी में मौके से डेढ कुंतल प्रतिबंधित मांस के साथ दो कुल्हाडी, दो छूरी, एक इलेक्ट्रानिक तराजू, लकड़ी का गुटका व प्लास्टिक की थैलियां बरामद भी बरामद की है। पुलिस ने पकडे गये गोतस्कर का नाम अब्दुल अली पुत्र रियासत निवासी भगवानपुर चंदनपुर कोतवाली मंगलौर बताया है। पुलिस ने पकड़े गये गो तस्कर का उत्तराखण्ड गोवश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।छापेमार टीम में उपनिरीक्षक नवीन चौहान, कांस्टेबल दिनेश, जितेन्द्र आदि शामिल रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page