January 16, 2026

कालनेमी ऑपरेशन के तहत पथरी पुलिस ने 5 बेहरुपी भेषधारी बाबा किए गिरफ्तार

0
IMG_20250731_144425
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/पथरी (देशराज पाल)। कालनेमी ऑपरेशन के तहत पथरी पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने पांच भेषधारी बाबाओ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड़ द्वारा जारी ऑपरेशन कालनेमी अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार थाना पथरी पुलिस ने गश्ती चैकिंग के दौरान बहरुपी बाबा जो बाबाओं के भेष मे तन्त्र-मन्त्र, जादू -टोना आदि की कलाओं को दिखाकर अपनी ओर आकर्षित कर कर रहे थे। इसी कारण उक्त स्थान पर काफी भीड़-भाड़ होने के चलते इन बेहरुपी बाबाओं के उक्त कृत्य से स्थानीय लोगो के भडकने और उग्र होने की सम्भावना के दृष्टिगत थाना पथरी पुलिस टीम ने मौके से 5 बेहरुपी बाबाओं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने पकड़े गए भेषधारी बाबाओ के नाम अशोक गिरी पुत्र रामानन्द महाराज निवासी सुकरासा थाना पथरी हरिद्वार, जोनी पुत्र बोघीनाथ निवासी सपेरा बस्ती घीसुपुरा थाना पथरी, निटठन पुत्र मामनाथ निवासी सपेरा बस्ती घीसुपुरा थाना पथरी, अर्जुन पुत्र कल्पिनाथ निवासी सपेरा बस्ती घीसुपुरा थाना पथरी, राहुल नाथ पुत्र राकेश नाथ निवासी सपेरा बस्ती घीसुपुरा थाना पथरी बताया है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 यशवीर सिंह थाना पथरी, उ0नि0 रोहित कुमार, कानि0 नारायण सिंह, कानि0 जयपाल चौहान, कानि0 दौलतराम आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page