July 14, 2025

पिता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने नेपाल सिंह के घर पहुंचे सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत

0
IMG_20250623_104014
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत नेपाल सिंह कश्यप पूर्व राज्य मंत्री के आवास पर पहुंचे। उन्होंने नेपाल सिंह के पिता कंटूराम कश्यप के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट की।
रविवार की दोपहर पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत मंगलौर स्थित ग्राम थीथकी क्वादपुर नेपाल सिंह कश्यप और राज्य मंत्री के घर पहुंचे और उनके पिता के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने उनकी दीर्घायु 107 वर्ष की प्राप्त होने का सबसे बड़ा रहस्य बताया कि वह सात्विक भोजन करते थे और उनके द्वारा अपने जीवन में किसी प्रकार अंडा, मांस, मछली का सेवन नहीं किया गया। यही उनके लंबे जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है। इस मौके पर ग्राम प्रधान कुलदीप द्वारा सांसद के सम्मुख कन्टुराम कश्यप की स्मृति में शताब्दी द्वार बनाए जाने की मांग की। वहीं दूसरी ओर किसानों ने जंगली जानवरों से फसल के नुकसान को समाप्त करने के लिए सांसद से गुहार लगाई जिस पर सांसद ने वन विभाग के कर्मचारियों से मिलकर किसानों के नुकसान के बचाव के लिए उचित कदम उठाने की बात कही। सांसद के साथ अभय रावत, संजय पाल, पनियाला मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार, झबरेड़ा से सुबोध कुमार मंडल अध्यक्ष, जितेंद्र नेगी निवर्तमान पार्षद रुड़की, डॉक्टर अर्जुन, सचिन चौधरी झबरेड़ी कला डायरेक्टर दूग्ध संघ हरिद्वार, सोशल मीडिया प्रभारी अजय कश्यप, पप्पू कुमार, सागर कुमार, महेश, जोगिंदर बबलू, कपिल कुमार मेहरा, सतपाल, वेदपाल, ओमपाल, उपेंद्र, शिवकुमार, धर्मेंद्र कश्यप, आदित्य, मास्टर पंकज, बालेंद्र कुमार कश्यप नगला ऐमाद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page