June 18, 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोदी सरकार के 11 वर्ष की गिनाई उपलब्धियां

0
IMG_20250610_163749
Getting your Trinity Audio player ready...

देहरादून (देशराज पाल)। मोदी सरकार के 11 वर्ष संकल्प से सिद्धि तक विषय पर राजधानी देहरादून में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पिछले 11 साल विकास, विश्वास और सकारात्मक बदलाव को समर्पित रहे हैं। इन 11 सालों का कालखंड सक्षम, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का रहा की जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की मूलभावना के साथ जनमानस की आशाओं और आकाक्षाओं को धरातल पर उतारने का कार्य हुआ है। इन 11 वर्षों में भारत ने न केवल आर्थिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्रीय स्वाभिमान को भी पुनर्स्थापित किया है। आज मोदी सरकार का अर्थ Reform, Perform और Transform है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री अजय कुमार एवं अन्य पदाधिकारीगण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page