राजेश कुमार आर्य बोले पेड़ है तो जीवन सुरक्षित

Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/भगवानपुर (देशराज पाल)। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आरएनआई इंटर कॉलेज भगवानपुर में एनएसएस के स्वयंसेवक और सेविकाओं ने पौधा रोपण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार आर्य ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए पौधारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़ है तो जीवन है। इसलिए हम सभी को मिलजुल कर पौधारोपण समय पर करते रहना चाहिए।
बृहस्पतिवार को भगवानपुर आरएनआई इंटर कॉलेज विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों और एनएसएस के स्वयंसेवक और सेविकाओं ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में एनएसएस के स्वयंसेवक और सेविकाओं द्वारा निबंध प्रतियोगिता व पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में आरएनआई इंटर कॉलेज भगवानपुर के प्रधानाचार्य राजेश कुमार आर्य, विद्यालय के प्रधान लिपिक मांगेराम, कार्यक्रम अधिकारी आराधना, सह प्रभारी ललित गर्ग, चारु देवी, सुशील, बबली आदि उपस्थित रहे।