भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मधु सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर रौपे पौधे

Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। रुड़की में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर भाजपा जिला कार्यालय रुड़की संगठन द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में वृक्षारोपण किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष मधु सिंह ने कहा कि हम सभी को विश्व पर्यावरण दिवस पर संकल्प लेना चाहिए की कोई भी खुशी का पर्व हो उस पर पौधारोपण अवश्य करें। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन में अति महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं और हमें इनका रखरखाव पर ध्यान देने की बेहद आवश्यकता है।
शहर विधायक ने कहा कि प्रकृति की हिफाजत करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। क्योंकि इसी से जीवन की डोर भी जुड़ी होती है। उन्होंने कहा कि सबको अपने अपने घर में पेड़, पौधे लगाने चाहिए जिनसे न सिर्फ घर की शोभा बढ़ रही है बल्कि शुद्ध ऑक्सीजन भी मिल रही है। इनकी हिफाजत करने के लिए प्रतिदिन पूरा परिवार करीब को तन-मन से जुटना चाहिए। यही कारण है कि मनुष्यों में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, दिल की बीमारी, थॉयराइड आदि तमाम तरह की बीमारियां घर बना रही हैं। मगर ऐसे कई लोग हैं, जो आज भी प्रकृति के महत्व को समझते हैं। उन्होंने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण में अपना जीवन अर्पित कर दिया है।प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन वर्तमान के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी बड़ा खतरा है। इस अवसर पर हम प्रकृति को संरक्षित रखने के अपने संकल्प को दोहराएं, तभी हम प्रकृति के साथ बेहतर दुनिया बनाने में सफल हो सकेंगे। प्रकृति और मानव सभ्यता का गहरा नाता है। विश्व पर्यावरण दिवस हमें स्मरण करवाता है कि वन, जीव, जंतु, स्वच्छ जल-पर्यावरण हमारे जीवन का आधार हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, बृजमोहन सैनी, सावित्री मंगला, पूजा नंदा, पंकज नंदा, संजय त्यागी, आदेश सैनी, अरविंद गौतम, पप्पू कश्यप, सुनील आदि मौज़ूद रहे।