June 18, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोली 100 दिन का कार्यकाल मात्र एक संदेश

0
IMG_20250601_121610
Getting your Trinity Audio player ready...

हरिद्वार (देशराज पाल)। 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आज हरिद्वार पहुंची। मुख्यमंत्री ने अपने पति और बेटे के साथ गंगा में स्नान कर गंगा पूजन किया। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि 100 दिन का कार्यकाल एक संदेश है। उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली के लिए हमें और बेहतर करना है।
रविवार की सुबह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने परिवार के साथ हरिद्वार पहुंची। यहां उन्होंने 100 दिन के कार्यकाल पूरा होने पर गंगा में स्नान कर गंगा की पूजा की। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में उनका 100 दिन का कार्यकाल मात्र एक संदेश है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लिए अभी और बहुत कुछ बेहतर करना है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत आज तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जहां देश नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है तो वहीं दिल्ली में भी विकास के नए-नए आयाम गड़े जाएंगे। इस अवसर पर उनकी सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page