एलाइंस क्लब ने नारसन बार्डर पर चारधाम यात्रियों के लिए लगाया वाटर कूलर

Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। एलायंस क्लब रुड़की द्वारा नारसन बार्डर पर चारधाम यात्रियो के लिए 150 लीटर का बडा वाटर कूलर लगाया। जिसका उद्घाटन श्री शेखर चन्द्र सुयाल एसपी देहात पुलिस द्वारा फीता काटकर किया। इस अवसर पर सीओ मंगलौर एस के गंगवार, इंस्पेक्टर शांति कुमार, सीओ विवेक कुमार एवं एल्विन राॅक्सी एआरटीओ परिवहन विभाग अतिथि के रूप से उपस्थित रहे। एलायंस क्लब अध्यक्ष योगेश कुमार सिंघल द्वारा सभी अतिथियो का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। क्लब के संरक्षक अरविंद गुप्ता एव दिलीप प्रधान ने बताया कि नारसन बार्डर पर यात्रियो के लिए ठंडे पानी की कोई व्यव्स्था नही थी। इसलिए संस्था ने यह वाटर कूलर लगवाया। सचिव योगेश गोयल ने क्लब के बारे मे जानकरी दी। संस्था ने क्लब के उपाध्यक्ष अजय कंसल की कम्पनी बैलिस का वाटर कूलर लगवाया। इस अवसर पर क्लब के संरक्षक अरविंद गुप्ता, अनिता गुप्ता, अध्यक्ष योगेश सिंघल सचिव योगेश गोयल कोषाध्यक्ष राजीव गोयल, नीरा गोयल, दिलीप प्रधान, नरेन्द्र आहुजा, अजय कंसल, अशोक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।