June 18, 2025

दुष्कर्म के आरोपी को बागपत से गिरफ्तार कर लायी भगवानपुर पुलिस

0
IMG_20241128_125002
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/भगवानपुर (देशराज पाल)। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले फरार चल रहे आरोपी को भगवानपुर थाना पुलिस उत्तर प्रदेश के बागपत से गिरफ्तार कर लाई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपों का विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई की हर किसी ने प्रशंसा की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी एक पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी मुलाकात बागपत निवासी एक युवक से हुई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उक्त युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया और फरार हो गया। भगवानपुर थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश के लिए टीम का गठन किया। इस दौरान पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर ही रही थी कि इसी दौरान पुलिस को एक कामयाबी मिली। प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कडी सुराग रस्सी पता रसी करते हुये ग्राम बालेनी थाना बालेनी बागपत उ0प्र0 को ग्राम गेलचा उ0प्र0 से गिरफ्तार कर भगवानपुर थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुहेल खान पुत्र अलीहसन निवासी ग्राम बालेनी थाना बालेनी जाला बागपत उ0प्र0 बताया है। दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में म0उ0नि0 किरण गुसाई थाना भगवानपुर, का0 354 उबैदुल्ला आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page