उपचुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी सपा:मौसम अली

Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मौसम अली ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उपचुनाव में सभी 9 सीटों पर जीत हासिल पार्टी करने जा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ लोग बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं।
मंगलवार पिरान कलियर साबिर पाक की दरगाह पर चादरपोशी करने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव उत्तराखंड मौसम अली ने दरगाह पर चादरपोशी कर उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में सभी 9 सीटों पर जीत के लिए दुआएं की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मेहनत रंग लाने वाली है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशी भारी वोटो से जीत हासिल करेंगे। उत्तर प्रदेश की जनता अब भाजपा की बातों में नहीं आने वाली है और समाजवादी पार्टी ही मात्रा अब एक विकल्प है जिसके चलते उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को भारी मतों से वोट देकर विजय हासिल करायेगी। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के रिजल्ट आने से पहले ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह बन रहा है।