July 14, 2025

शोभाराम बोले भाजपा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करना

0
IMG_20241119_212122
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। भाजपा संगठन पर्व को लेकर रुड़की जिले के रामनगर दक्षिणी शक्ति केंद्र पर बूथ नंबर 79 पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति के निवास पर बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैठक में बूथ के निवासीगण एवं भाजपा जिला के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के उत्थान और भारत को वैश्विक शक्ति बनाने के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के अनुसार यह पार्टी हिंदुत्व को एक संस्कृत धारा के रूप में मानती है जो सभी भारतीयों को एकजुट करने का कार्य करती है। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंतोदय के सिद्धांत पर कार्य करती है। पार्टी का उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर बैठक में सर्व समिति से भरत भटेजा को बूथ अध्यक्ष चुना गया। बैठक में भाग लेने वालों में जिला मंत्री सतीश सैनी, भाजपा नेता मनोज नायक, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, मंडल महामंत्री भारत कपूर, सुंदर लाल प्रजापति आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए एवं बूथ अध्यक्ष के घर जाकर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page