अमर उजाला प्रभारी अंकित गर्ग द्वारा देव दीपावली के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ कर भंडारे का आयोजन

Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। देव एकादशी, कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के उपलक्ष में हवन यज्ञ कर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुजारी ने मंत्रोंचारण कर हवन यज्ञ संपन्न कराया और गंगा में दुग्धाभिषेक कर मां गंगा को नमन किया।
शुक्रवार लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थित गंगा घाट पर अमर उजाला रुड़की प्रभारी अंकित गर्ग द्वारा देव एकादशी, कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के उपलक्ष में हवन यज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर आचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने हवन यज्ञ पूजा कर संपन्न कराया। हवन यज्ञ में आहुति देने वालों में शहर विधायक प्रदीप बत्रा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री कांग्रेस विकास त्यागी, पत्रकार देशराज पाल, सुभाष सरीन, रकम सिंह, वीके जिंदल, विवेक चौधरी, शक्ति राणा, डा. मधुराका सक्सेना, डॉ विनय गुप्ता, डॉ नवीन बंसल, पत्रकार राजकुमार, सतीश नेगी, मोहसिन आदि गणमान्य उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर सुभाष सरीन एवं अन्यों द्वारा 100 से अधिक लोगों की जान बचाने वाले मोनू जलवीर को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुभाष सरीन ने कहा कि मोनू जलवीर अपनी जान की परवाह किए बिना पिछले काफी लंबे समय से नहर डूबने वाले लोगों की जान बचा रहा है और अभी तक यह युवा 100 से ज्यादा लोगों की जान बच्चा चुका है उन्होंने प्रदेश सरकार से मोनू जलवीर को सम्मानित कराने की भी बात कही।