May 17, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर वैष्णव माता मंदिर में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

0
IMG_20241115_191749
Getting your Trinity Audio player ready...

देहरादून (देशराज पाल)। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर्व पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु गंगा स्नान कर पुण्य और मोक्ष की कामना लिए दूर-दूर से आए हुए हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है।

कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है। ऐसा मानते हैं कि इस दिन गंगा स्नान और पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के सारे मनोरथ पूर्ण होते हैं। पौराणिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा में देव दीपावली के दिन देवता भी मानव के रूप में आकर गंगा स्नान करते हैं साथ ही मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन जो व्यक्ति गंगा स्नान और दीपदान करता है, वह देवताओं के समान हो जाता है साथ ही व्यक्ति के यश व समृद्धि बढ़ती है। आज के दिन भगवान विष्णु का जन्मदिन माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने और तुलसी पत्र, चांदी पात्र दान करने मात्र से ही असीम पुण्य का लाभ मिल जाता है। आज के ही दिन भगवान कार्तिकेय ने राक्षसों पर विजय प्राप्त करने के बाद अपना विजय पताका फहराया था। इसी पर्व को सुभद्रा बडोला नारी शक्ति ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील बडोला ने डोईवाला देहरादून स्थित वैष्णों माता मंदिर परिसर में दीपों को प्रज्वलित कर पूजा अर्चना के साथ भगवान से सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही आने वाले सैकड़ों श्रृद्धालुओं ने भी मंदिर परिसर में दीप जलाकर भगवान से परिवार में सुख शांति और सभी की मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। इस अवसर पर हिमानी शर्मा और स्वाति कठैत द्वारा महिलाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अनिता देवी कुंवर, सुनीता बिष्ट, दिया भट्ट, सीमा जुगलान शर्मा, चित्रा कठैत, आरती कठैत, स्वाति कठैत, वैभव कठैत, चन्दा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *