January 16, 2026

सीएमडी इंटर कॉलेज चुड़ियाला में भारत रत्न जवाहरलाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई

0
IMG_20241114_194206
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। सीएमडी इंटर कॉलेज चुड़ियाला में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, शांति के मसीहा, भारत रत्न, आधुनिक भारत के शिल्पी तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारत के विकास की नींव रखने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू का 135वां जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया।
प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आज का दिन हमें यह अवसर प्रदान करता है कि हम पंडित नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में जान सकें। हम यह जान सकें कि किस तरह वह स्वरूप रानी का लाल भारत का जवाहरलाल कहलाया। संजय गर्ग ने बताया कि यदि पंडित नेहरू चाहते तो तो सफल बैरिस्टर बनकर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश या जज बन सकते थे यदि वह चाहते तो उच्च कोटि के लेखक के रूप में रॉयल्टी के रूप में अथाह दौलत एकत्रित कर सकते थे और यदि वह चाहते तो धनी पिता के उत्तराधिकारी के रूप में आनंद भवन में योग विलास का जीवन व्यतीत कर सकते थे। लेकिन पंडित नेहरू ने सभी सुख सुविधाओं को तिलांजलि दी। मातृभूमि की रक्षा एवं जनता जनार्दन की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन लगा दिया। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता अमरीश चौहान ने बताया कि पंडित नेहरू एक अंतरराष्ट्रीय महापुरुष थे। एशिया के 10 देशों को मुक्ति दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।उनकी नीतियां वसुंधैव कुटुंबकम एवं सर्वे भवंतु सुखिन: वाली थी।
वे मानवता और विश्व शांति के प्रबल पक्षधर थे इसलिए उन्हें विश्व में शांति के मसीहा के रूप में जाना जाता है। कार्यक्रम का संचालन कर रही शालिनी मणी ने कहा कि पंडित नेहरू एक उच्च कोर्ट के लेखक थे।
*गायन प्रतियोगिता में*
प्रथम स्थान कक्षा 11 की छात्रा कु सना, द्वितीय स्थान कक्षा 10 की छात्रा कु रिया तथा तृतीय स्थान कक्षा 9 की छात्रा कु नैंसी ने प्राप्त किया।
*चुटकुला प्रतियोगिता में*
कक्षा 9 की छात्रा कु अंशिका परिमार ने प्रथम स्थान, कक्षा 9 की छात्रा कु रूचि ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा 11 की छात्रा परी त्यागी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय गर्ग, अमरीश चौहान, अंजलि चौहान, सुदेश रानी, आरती त्यागी, धनंजय, कुणाल शर्मा, ओम सिंह, लोकेश, पवन, रजनीश, सुप्रिया गौण,श्रीमती अनु शर्मा, बेवी शर्मा, नीतू शर्मा, बबली, नीलम, डॉ मीनू सैनी, चारु पंत, शिवम, मनोज त्यागी, नवीन सैनी, निधि तथा पारुल राठी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page