April 30, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक द्वारा पोस्टर, दीवार लेखन प्रतियोगिता आयोजित

0
IMG_20241114_213023
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार में विकासखंड रुड़की की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अंजलि रानी, प्रीती द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत रूड़की में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलड़ी रुड़की में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता, दीवार लेखन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विधालय के सभी छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान फरीन, द्वितीय स्थान सादिया, तृतीय स्थान सानिया ने प्राप्त किया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुबोध नैन के द्वारा प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को ट्रॉफी वितरित कि गई। अध्यापिका, अध्यापक आंचल चौधरी, अमन, श्रीवास्तव, संतोष कुमार, मुकर्रब अली ने छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय युवा स्वंसेवक प्रीति ने दीवार लेखन छात्र छात्राओं को बाल दिवस पर एक पेड़ मां के नाम हम सबको पर्यावरण को स्वच्छ रखना है। इस मौके पर जिज्ञासा, वंश, दिव्या, जिया, आफरीन, खुशी, बुशरा, करीना, मिनाक्षी आदि छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page