June 18, 2025

हैलो कंट्रोल रूम मेरा बच्चा किडनैप हो गया, दौड़ी पुलिस चलाया सर्च अभियान, बरामद

0
IMG_20241109_131549
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/भगवानपुर (देशराज पाल)। सायं डायल 112 से थाना भगवानपुर को सूचना मिली की ग्राम इब्राहिमपुर में एक 5-6 वर्षीय बच्चे अर्नव का किडनेप हो गया है। सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस दौड़ी और बच्चे की तलाश के लिए घंटो सर्च अभियान चलाया। पुलिस के घंटा सर्च अभियान के बाद आखिरकार बच्चों को पास के मकान से ही बरामद कर लिया गया जिसके बाद पुलिस और उसके परिजनों ने राहत की सांस ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विपिन कुमार पुत्र विनोद कुमार का पुत्र अर्नव उम्र 5 साल जो साथ के बच्चो के साथ खेल रहा था। बताया गया कि उसके साथ खेलने वाले बच्चे सभी अपने घर आ गये है किन्तु अर्नव अभी तक नही आया। जिसको काफी तलाश किया परन्तु अर्नव कहीं नही मिला। इसी बीच किसी ने बताया कि उनके बच्चे को कोई दो लोग उठा कर ले गए हैं। इसके बाद परिजन घबरा गए और उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को बच्चों के किडनैप होने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना की गम्भीरता को देखते हुये क्षेत्राधिकारी मंगलौर विवेक कुमार द्वारा प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर सूर्य भूषण नेगी को मौके पर भेजते हुए त्वरित कार्यवाही करते हेतु निर्देशित किया। प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर एवं व0उ0नि0 मय हल्का प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे और अर्नव के परिजनो से जानकारी की। जानकारी जुटाना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। पुलिस टीम द्वारा घंटे सर्च अभियान के बाद भी बच्चे का कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। जिस पर पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य माध्यमों से दो-तीन घटे अलग-अलग स्थान पर सर्च अभियान चलाया गया जिसमें कोई भी वाहन या संदिग्ध व्यक्ति उक्त समय पर आना-जाना नहीं पाया गया। तत्पश्चात पुलिस द्वारा आसपास के घर में चेकिंग की गई तो अर्नव अपने घर के बगल वाले घर की ही कोठरी में सकुशल मिल गया। बच्चे से पूछने पर बच्चे द्वारा बताया गया कि वह खेलते-खेलते छत के रास्ते बगल वाले घर में चले गया था जहां उसे थकान के कारण नींद आ गई और वह सो गया। बच्चों को शकुशल बरामद देख परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने पुलिस टीम की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page